भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम नारधा में पुरानी बाइक चोरी के विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रायपुर नगर निगम के डेली वेज कर्मचारी भीम गायकवाड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद चतुर्वेदी दो साल पहले चोरी हुई बाइक को लेकर मृतक से नाराज था। विवाद सुलझाने की कोशिश के बावजूद आरोपी नहीं माना।
आरोप है कि आरोपी ने पहले भीम को शराब पिलाई और फिर विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

