भिलाई के घासीदास नगर स्थित हमर क्लीनिक से नर्स की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।
32 वर्षीय नर्स नेहा बंजारे का शव क्लीनिक परिसर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
नेहा पिछले 5 साल से इसी क्लीनिक में सेवाएं दे रही थीं और करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति के साथ क्लीनिक परिसर में बने कमरे में रहती थीं।
शाम करीब 6 बजे पति के कमरे में पहुंचने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। नेहा की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।

