भिलाई के स्मृतिनगर में चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने नाबालिग को मोहरा बनाकर चोरी करवाने वाले गिरोह के तीन आरोपियों—अनुराग कुर्रे, करन सोनी और रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि मास्टरमाइंड अनुराग ने 17 वर्षीय नाबालिग को धमकाकर उसी के घर से सोने की अंगूठियां, हार, बालियां और मंगलसूत्र चोरी करवाए और जेवर अपने कब्जे में ले लिए।
स्मृतिनगर और सुपेला पुलिस ने तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में एक अन्य चोरी का भी खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं।

