पखांजूर से इस वक्त की बड़ी खबर है। बेचाघाट की कोटरी नदी में लकड़ी की नाव पलटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बताया जा रहा है कि नाव में 12 लोग और 2 मोटरसाइकिल सवार थे। नदी के बीचों-बीच अचानक नाव पलट गई, जिसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कोटरी नदी पार करने के लिए आसपास के करीब 35 गांवों के लोग इसी नाव पर निर्भर हैं। ऐसे में नाव पलटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

