उफनती पुलिया पार करते समय बहा युवक

बलौदाबाजार से इस वक्त की बड़ी खबर है।
कसडोल-पिथौरा मार्ग पर बरघाट के पास उफनती पुलिया पार करते समय एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

लगातार बारिश के चलते बरघाट पुलिया के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

SDRF की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने लोगों से उफनती पुलिया और नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।

By editor