शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी

दुर्ग जिले की सुपेला थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे ऐरिना कैपिटल के संचालक योगेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने, मोटा मुनाफा दिलाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। ताजा मामले में एक निवेशक ने करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान सामने आया कि इसी तरह कई अन्य लोगों से भी निवेश के नाम पर बड़ी रकम वसूली गई। आरोपी के खिलाफ सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित संस्था की वैधानिकता और पंजीयन की पूरी जांच करें और अवास्तविक मुनाफे के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई किसी के भरोसे न छोड़ें।

By editor