बेमेतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई!

बेमेतरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थानखम्हारिया थाना में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की टीम ने अचानक दबिश देकर एक प्रधान आरक्षक को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रधान आरक्षक का नाम अजय लहरे बताया जा रहा है। ACB की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद थाना परिसर में काफी देर तक हड़कंप का माहौल रहा।

फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिश्वत की राशि और पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

By editor