मासूम को कुचलकर भागा बेकाबू ट्रक

बालोद जिले के गुंडरदेही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू कर दिया।

भागते हुए ट्रक चालक ने मोहला और मानपुर थाना क्षेत्र में लगाए गए पुलिस बेरीकेट्स भी तोड़ दिए। इस दौरान मानपुर में ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारी और जवान बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक पुलिसकर्मियों को भी चपेट में लेने वाला था, लेकिन जवानों ने समय रहते अपनी जान बचा ली।

इसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा तक नाकेबंदी कर दी। घंटों की मशक्कत और लगातार पीछा करने के बाद कोरकोट्टी के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।

By editor