“दुर्ग में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक! मोहन नगर और सुपेला पुलिस ने मिलकर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो किराए के बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों की ठगी कर रहा था।
पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नेटवर्क में 250 संदिग्ध खाते मिले हैं। गिरोह ने अब तक 1 करोड़ 88 लाख से ज्यादा की चपत लगाई है। पुलिस की सख्त चेतावनी—अपना बैंक खाता किराए पर देना आपको जेल पहुंचा सकता है। साल 2026 में अब तक 150 साइबर ठगों को जेल भेजकर दुर्ग पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है।”

