आरक्षक का बदमाशों संग जश्न, वीडियो वायरल!

“दुर्ग पुलिस की साख को लगा बड़ा झटका! छावनी थाने में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक महोदय इलाके के सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के साथ केक काटते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

मामला सामने आते ही SSP विजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया है। सवाल यह है कि जनता की रक्षा करने वाले ही जब अपराधियों के यार बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे करें? फिलहाल विभागीय जांच जारी है।”

By editor