आस्था हॉस्पिटल उतई के खिलाफ इलाज के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत स्थानीय निवासी राजेश कुमार बंजारे के द्वारा की गई थी जिस पर दुर्ग स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर मनोज दानी ने बताया कि जिला उक्त मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। शिकायतकर्ता राजेश कुमार बंजारे, निवासी उतई, द्वारा दुर्ग जिला कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार, अपर कलेक्टर द्वारा दुर्ग एसडीएम हरवंश मिरी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में डॉ. जे.पी. मिश्रा (पैथोलॉजिस्ट) एवं डॉ. राजकुमार नायक (अस्थि रोग विशेषज्ञ) शामिल हैं। जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे प्रकरण की जांच कर 7 दिनों के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी is khabar ko thoda long or acha sa script banakar do sirf VO rahega or

