चोरी की घटनाओं पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिनांक 08.02.2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त टीम गठित कर नाकाबंदी एवं संदिग्धों की चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं पूर्व प्रकरणों के विश्लेषण के आधार पूछताछ की गई, जिनसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी प्रकरणों का खुलासा हुआ।टीम द्वारा संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 08 फरवरी को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर मठ पुरैना, रायपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर निम्न आरोपियों को पकड़ा गया— 1.मनीष अमोरिया पिता विजय अमोरिया, उम्र 25 वर्ष 2.जितेन्द्र गायकवाड़ पिता मानिकचंद गायकवाड़, उम्र 23 वर्ष 3.रवि साहू पिता रिखीराम, उम्र 23 वर्ष सभी निवासी — ग्राम लखौली, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के बताए गए है इन सभी पर दर्ज अपराध क्रमांक अनुसार धारा 331(3), 305 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया गया इन आरोपियों ने थाना पाटन, उतई, अमलेश्वर, नंदनी एवं रानीतराई क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे मठ पुरैना रायपुर में इडली-डोसा बेचने का कार्य करते हैं तथा सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाएँ कारित करते थे। इन सभी आरोपियों को पकड़ने में थाना पाटन और Accu की पुलिस टीमों की सक्रिय भूमिका रही। नाकाबंदी, त्वरित सूचना संकलन एवं समन्वित कार्रवाई से प्रकरणों का सफल खुलासा किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर-आंगन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा चोरी का माल खरीदने-बेचने से बचें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।।

By editor