वूमेन फॉर ट्री योजना से जुड़ी महिलाओं को मिली राहत

केंद्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक योजना वूमेन फॉर ट्री भी है जिसके तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चिन्हित उद्यानों में वृक्षारोपण करके उनकी देखरेख की जा रही थी जिसके लिए केंद्र शासन द्वारा महिलाओं को मानदेय भी दिया जाना था परंतु 5 मा पूर्ण होने के पश्चात भी मानदेय की राशि न मिलने पर महिलाएं आक्रोषित हो रही थी परंतु अब इन महिलाओं ने राहत की सांस ली है जब तीन माह का मानदेय शासन ने महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दिए हैं इन महिलाओं के लिए शासन द्वारा आने वाली राशि जल्द मनाने के लिए निगम भिलाई भी लगातार प्रयासरत था परंतु शान द्वारा किसी न किसी तकनीकी खामी की वजह से राशि रुकी हुई थी परंतु अब वह तकनीकी खामियां दूर हो चुकी है और अब बकाया तीन माह की राशि भी जल्द महिलाओं के खाते में जमा कर दी जाएगी वूमेन फॉर थ्री योजना का मानदेय आने में विलंब होने से महिलाओं में उत्साह काम हो गया था और इस योजना पर कई सवाल उठ रहे थे परंतु अब महिलाओं ने पुनः मोर्चा संभाल लिया है और अपने द्वारा रुपए गए पौधों की देखभाल पुनः प्रारंभ कर दी है।

By editor