स्कूल परिसर के पास मादक पदार्थ बिक्री पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई

नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन, स्कूल परिसर के समीप मादक पदार्थ विक्रय पर कार्यवाही आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता ने शारदा पारा के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किये। स्कूली बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किये हैं। साथ ही स्कूल परिसर के 100 मीटर के भीतर नशीली सामग्री का विक्रय करने वाले दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। नशीली सामग्री पाये जाने पर जप्ती की कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाया गया। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त का सभी दुकान संचालको से अपील है कि स्कूल परिसर से 100 मीटर के भीतर किसी भी प्रकार का नशीले पदार्थ का विक्रय न करें। इस संबंध में कार्यवाही करने का अधिकार स्कूल संस्थाओ को भी है। निगम द्वारा यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी दुकानदार के स्वयं की होगी।

By editor