सुपेला भिलाई महिंद्रा शोरूम के बगल में बना रहे डी मार्ट भवन को लेकर काफी विवाद सामने आया जिस पर आरोप लगे की सर्विस रोड्स के बगल में कुछ प्रतिशत भूमि पार्किंग के लिए छोड़ना अनिवार्य है और डी मार्ट का भवन बनाने वाले उसे भूमि को भी भवन बनाने के लिए नींव डाल चुके थे जिसे देखते हुए नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त द्वारा टीम को निर्देशित किया गया कि उसे भूमि की नाप जोक करके रिपोर्ट दी जाए चुकी है भूमि पूर्व में किसी और को स्वामी की थी जिसे उसे भूमि के लिए भवन अनुज्ञा से भवन निर्माण की अनुमति ली थी परंतु डी मार्ट बनाने वालो की हठधर्मिता को देखते हुए। नगर पालिका भिलाई की आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने उसे भूमि पर पूर्व में दी गई भवन अनुज्ञा अनुमति को निरस्त कर दिया है और अब उसे भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने की योजना बनाई जा रही है नेशनल हाईवे से लगे हुए सर्विस रोड के किनारे पार्किंग की जगह सुनिश्चित की गई है परंतु अभी इस स्थान पर कई प्रतिष्ठान ऐसे हैं जिन्होंने पार्किंग की जगह पर ही अपने प्रतिष्ठान बना लिए हैं और आज तक उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है देखना होगा की डी मार्ट के निर्माण वाले मामले से निगम भिलाई कोई सबक लेकर सर्विस रोड किनारे बने अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करता है या फिर गहरी नींद में डूब जाता है।।

