सुबह और शाम के समय सिरसा गेट चौक पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, एम्बुलेंस और आपात सेवाओं को भी निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए भिलाई 3 निगम महापौर निर्मल कोसरे ने मामले में संज्ञान लिया है। महापौर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा की हैं। महापौर ने बताया कि सिरसा गेट चौक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा इससे ट्रैफिक जाम की समस्या स्थायी रूप से समाप्त होगी आम जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी बहरहाल स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होकर पूरा किया जाए जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके।।

