चेंबर ऑफ कॉमर्स की बड़ी पहल, स्वास्थ्य–सुरक्षा–सेवा का संगम

चेंबर ऑफ कॉमर्स के मार्गदर्शन एवं रॉकी अग्रवाल के संयोजन में नेहरू नगर, भिलाई पूर्व स्थित काली बाड़ी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशाल रक्तदान शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन स्व. श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल एवं स्व. श्रीमती विमला देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में संपन्न हुआ। चेंबर ऑफ कॉमर्स केवल व्यापारिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने वाला सशक्त मंच है। जब व्यापारी समाज स्वास्थ्य, सुरक्षा और सेवा जैसे विषयों पर आगे आता है, तभी सशक्त समाज का निर्माण होता है। सड़क सुरक्षा, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यक्रम आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं, जिनमें चेंबर ऑफ कॉमर्स निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल रहे उन्होंने सरल शब्दों में उपस्थित जन समुदाय को बताया कि“सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जीवन की रक्षा करता है। हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कई परिवारों को गहरे संकट में डाल देती है। चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया यह प्रयास समाज और पुलिस के बीच सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने जनवरी माह में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नागरिकों को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स की विशेष पहल के अंतर्गत व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को 100 हेलमेट वितरित किए गए, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के हाथों प्रदान किए गए। यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति चेंबर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं रक्तदान शिविर का सफल संचालन विकास जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा “रक्तदान जीवनदान है। व्यापारी समाज जब सामाजिक सरोकारों से जुड़ता है, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ऑर्थोपेडिक डॉ. मानवेंद्र जंघेल, पीडियाट्रिक डॉ. स्वदेश वर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पूजा गुप्ता ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिसका लाभ सैकड़ों नागरिकों ने उठाया। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भलाई इकाई द्वारा किया गया यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश भर में की जा रही है।

By editor