भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। ठंडा समोसा लाने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक ने साथी की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

टिप्पणी से नाराज दो दोस्तों ने युवक हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर किया गया। फिलहाल हिमांशु का इलाज जारी है।

By editor