दुर्ग जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले में चोरी की दो बड़ी वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर से करीब 5 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई। वहीं मोहन नगर थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कोचिंग सेंटर से करीब साढ़े 3 लाख रुपये का सामान पार कर दिया गया।

दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसपी मणिशंकर चंद्र ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।

By editor