IIA संस्थान पर छात्रों का हल्ला बोल

भिलाई के सूर्या मॉल स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन यानी IIA के खिलाफ पीड़ित छात्रों और ABVP ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही संस्थान के संचालक और स्टाफ दफ्तर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। वहीं प्रदर्शन के दौरान मॉल के सुरक्षा गार्ड पर एक छात्र का गला पकड़ने का आरोप भी लगा, जिससे माहौल गरमा गया।

छात्रों ने संस्थान पर फीस हड़पने, पढ़ाई बंद करने, मारपीट और छात्राओं से बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का दावा है कि फीस और एजुकेशन लोन की रकम लेने के बाद संस्थान ने पढ़ाई तक बंद कर दी।

हंगामे की सूचना पर स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। छात्रों और ABVP ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

By editor