दुर्ग में कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और वारदात से पहले एक दोस्त के घर शराब पी थी।
इसके बाद चारों लूट की नीयत से निकले। जेवरा चौकी क्षेत्र में घर लौट रहे कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप को निशाना बनाया। पहले मोबाइल और जेब से पैसे छीनने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपी आदर्श द्विवेदी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

