मुस्कान तिवारी की मौत में नया मोड़

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मनगटा वन चेतना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी 17 जून की रात अपने दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंची थी। अगले दिन सुबह उसकी लाश रिसॉर्ट के कमरे के वॉशरूम में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर कीरो ने बताया कि युवती के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

इस मामले में रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी और उसके दो परिचित घनश्याम बेलचंदन तथा छत्रपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। गौरतलब है कि मनगटा वन चेतना क्षेत्र के रिसॉर्ट्स में पहले भी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं।

By editor