सुंदर नगर कैंप वन में मसीही समाज आक्रोशित

भिलाई के सुंदर नगर कैंप-1 से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां गिरजाघर निर्माण को लेकर मसीही समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बिना अनुमति गिरजाघर निर्माण का कार्य किया जा रहा था… जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया… जिसके बाद स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मसीही समाज के लोगों ने खुलकर विरोध जताया… और एकजुट होकर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एक पुलिस कर्मी की संलिप्तता भी सामने आ रही है… जिसे लेकर समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए… और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि बिना उचित जांच के कार्रवाई की गई है… और उनके धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।

मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है… साथ ही संबंधित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

वहीं नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नियमों के खिलाफ है… और इसी के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन सभी के लिए समान रूप से अनिवार्य है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है… और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं… और विवाद का समाधान किस तरह किया जाता है।

By editor