भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग

भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
Steel Authority of India Limited के अंतर्गत आने वाले भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है।

बताया जा रहा है कि प्लांट के PBS-2 यानी 25 मेगावॉट टर्बाइन एरिया में अचानक ब्लास्ट हुआ… जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें करीब 10 फीट तक ऊपर उठती नजर आईं… जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के समय वहां काम कर रहे कर्मचारी आग की चपेट में आ गए… हालांकि उन्होंने पीछे के रास्ते से किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हादसे में दो BSP कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक घायल हुए हैं… जिनमें से एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। बाकी घायलों को हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। करीब पौने 10 बजे तक आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया… लेकिन नुकसान का आंकलन अभी तक नहीं हो सका है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टर्बाइन क्षेत्र में लगे केबल पूरी तरह जल चुके हैं… जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है… जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। यह पहली बार नहीं है जब PBS-2 यूनिट में इस तरह की घटना सामने आई है… जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

By editor