बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों पर बड़ी कार्यशाला

भिलाई स्टील प्लांट के टाउन इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एवं उपभोक्ता फोरम के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बिजली उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, समस्याओं एवं समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं तकनीकी सदस्य की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता दुर्ग शहर संजय खंडेलवाल भी कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में व्यापारी, कारोबारी वर्ग के प्रतिनिधियों उद्द्योगपतियो के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामान्य उपभोक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बिजली आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाले अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें नियमों के तहत मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी और समाधान का भरोसा दिलाया। इस विशेष कार्यशाला में उपस्थित सामान्य बिजली उपभोक्ता सहित व्यापारी और उद्योगपतियो ने भी यह कहा कि इस कार्यशाला से यकीनन बिजली विभाग की नई नीतियों एवं उपभोक्ताओं को मिलने वाले अधिकारों की जानकारी मिलने से उपभोक्ता और मजबूती के साथ अपने सुझाव और शिकायतें नियामक आयोग एवं उपभोक्ता फोरम तक पहुंच पाने में सक्षम होगा और ऐसी कार्यशालाएं वक्त वक्त पर आयोजित की जानी चाहिए इस कार्यशाला को लेकर आयोजको ने भी कार्यशाला की महत्वता को मीडिया के साथ साझा किया है और कहां है कि वर्तमान में उपभोक्ता जिन समस्याओं से जूझ रहा है वह अपनी शिकायत खुलकर नियामक आयोग बिजली विभाग के समक्ष रख सकता है यह कार्यशाला उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी एवं जागरूकता भारी रही जिसमे बिजली का उपयोग करने वाले हर वर्ग के उपभोक्ता काफी संतुष्ट नजर आए।

By editor