घर में चोरी का बड़ा खुलासा

थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने घर में हुई बड़ी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार कर चोरी का सफल खुलासा कर लिया है।
यह पूरी कार्रवाई 24 घंटे से भी कम समय में की गई, जिसमें पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं।

दरअसल, थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी प्रार्थी राहुल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-हीरे के कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4) एवं 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी महिला पूर्व में प्रार्थी के घर घरेलू कामकाज करती थी और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कविता देशलहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के अन्य पहलुओं पर भी गहन विवेचना की जा रही है।

By editor