गांधी पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैंप एक स्थित महात्मा गांधी चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दिग्गज कांग्रेसियों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किए एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे के नारे भी लगे यह आयोजन कैंप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी राजू के तत्वाधान में आयोजित किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कांग्रेस सेवा दल से जे। आर साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए एवं नगर पालिका निगम भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी ने भी इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की आयोजन में उपस्थित गड़मान्य कांग्रेसियों ने भारत को मिली अमूल्य आजादी मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अविस्करणीय योगदान को याद किया एवं उन्हें नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एकत्रित कांग्रेस जनों एवं आम जनमानस ने महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाते हुए उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प भी लिया।

By editor