मौजूदा समय में सरकारी अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या कम होती नजर आ रही है जिसका कारण यह बताया जाता है कि अब सरकारी अस्पतालों में ना तो अच्छे डॉक्टर हैं और ना ही अच्छा स्टाफ और ना ही बेहतर दवाइयां उपलब्ध है जिसकी वजह से सरकारी अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या घटती जा रही है जहां तक की बात अगर जजकी की जाए तो उसके लिए भी महिलाएं किसी सस्ते प्राइवेट अस्पताल में जाना पसंद करती हैं इन सभी बातों को लेकर सरकारी अस्पतालों की हर छोटी बड़ी यूनिट की मासीक बैठक नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में संपन्न हुई जिसमें इन सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई और उपस्थित मेडिकल स्टाफ को यह बताया गया की किस तरह सरकारी अस्पतालों में कार्य प्रणाली होनी चाहिए और व्यवहार होना चाहिए जिससे सरकारी अस्पतालों में आप लोगों का विश्वास बढ़ाया जा सके इसी के साथ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए वय वंदन योजना की जानकारी भी लाल बहादुर शास्त्री जिला चिकित्सालय के प्रमुख पीएम सिंह ने न्यूज़ टीम को दी है जिसमें यह बताया गया है कि यह योजना 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए लागू की गई है और इस योजना के तहत जो कार्ड बनाया जाएगा उसमें किसी प्रकार के दस्तावेज की जरूरत नहीं है सिर्फ यह प्रमाणित होना चाहिए कि वह व्यक्ति जो इस योजना का लाभ लेना चाहता है वह 70 वर्ष पूर्ण कर चुका है मीटिंग लेने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि इस मीटिंग में दी गई जानकारी से सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और एक बार पुनः सरकारी अस्पतालों में आम जनमानस का विश्वास बढ़ेगा

