मानव सेवा ही माधव सेवा है को चरितार्थ करते हुए श्री साइ नाथ जन सेवा समिति पहचानी जाती है मानव सेवा के लिए और प्रतिवर्ष अपने स्थापना दिवस के दिन से सेवा सप्ताह का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाता है इसी कड़ी में अपने आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मानव सेवा की शुरुआत करते हुए समिति जा पहुंची जामुल के दिव्या ज्योति निशुल्क आवासीय विद्यालय में जहां समिति के अध्यक्ष जी माधव राव ने स्कूल की संचालिका से पूछा था कि विद्यालय में किस चीज की आवश्यकता है जिस पर विद्यालय की संचालिका ने उन्हें कुछ बच्चों की पादुकाएं एवं बच्चों के भोजन हाल में पंखे की कमी बताया था साइन नाथ जन सेवा समिति ने अपने आठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर शुरू किए हुए सेवा सप्ताह के प्रथम दिन पूरा कर दिया और इसकी जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई है वही दिव्या ज्योति नेत्रहीन निशुल्क आवासीय विद्यालय की संचालिका ने समिति के सदस्यों का हृदय से आभार जगाया है

