भिलाई इस्पात संयंत्र के रिटायर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

भिलाई इस्पात संयंत्र के रिटायर कर्मचारियों ने आज भिलाई इस्पात संयन्त्र प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर प्रशासन कार्यालय का घेराव कर दिया। सेवानिवृत्ति के बाद किराए से बीएससपी के ही आवासों में रहने वाले रिटायर कर्मचारियों के किराए में की गई कई गुना वृद्धि के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कर्मी व उनके परिजन शामिल हुए। इन कर्मियों के प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना सहयोग दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की । रिटायर कर्मियों के परिजनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र को खड़ा करने में जिन कर्मियों ने अपना खून पसीना लगा दिया ऐसे कर्मियों के साथ प्रबंधन का यह बर्ताव अमानवीय है और प्रबंधन को अपने इस फैसले को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए । गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा रिटायर कर्मियों के आवासों के किराए में की गई वृद्धि का क्षेत्र के विधायक और सांसद भी विरोध कर चुके हैं।

By editor