ढाई साल पूर्व बीएसपी में हुए हादसे में ठेका श्रमिक की हुई मौत के मामले में भिलाई भट्टी पुलिस ने मुख्य महाप्रबंधक, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी एवं मारूति कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने बताया कि 25 अप्रैल 2023 को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 02 कंटिन्यूअस कास्टिंग शॉप कास्तर नंबर 06 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन को बदलने के लिए पाइप को शिफ्टिंग के दौरान ज्वनशील पदार्थ में आग लगने से वहां पर कार्य कर रहे ठेका श्रमिक राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह एवं रजींत सिंह आग से जल जाने से उपचार के लिए सेक्टर 09 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें रंजित सिंह की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिस संबंध में थाना भिलाई भट्ठी में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। जांच दौरान उक्त प्राणांतक दुर्घटना में भिलाई इस्पात संयंत्र कारखाना प्रबंधन एवं मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की घोर लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कार्य कराये जाने से घटना होना पाये जाने पर थाना भिलाई भट्ठी में धारा 304ए, 285 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया एवं दुघर्टना के जिम्मेदार भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस 02 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल (56 वर्ष ) निवासी क्वा0.नं.बीकेडी 21,सेक्टर 09, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा (30 वर्ष )निवासी क्वा0.नं.06/ए, सड़क 51, सेक्टर 08 एवं मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार (57 वर्ष) निवासी प्लाट नं0. 9 विद्या विहार नेहरू नगर पश्चिम चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला को गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना में कुछ समय ज्यादा ही लग गया परंतु आखिरकार इस घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन द्वारा कर ली गई।

