भिलाई में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन

13 दिसंबर दिन शनिवार को भिलाई नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का समापन हो गया इस समापन के अवसर पर शांति नगर दशहरा मैदान में हुए आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पहुंचे उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी तत्पश्चात सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल 100 और 400 मीटर दौड़ के साथ पारंपरिक खेल फुगड़ी का आयोजन भी किया गया इस संसद खेल में विजय प्रतिभागी और टीम आगे आने वाले समय में आयोजित होने वाले लोकसभा खेल में हिस्सा लेंगे और अपने विधान सभा का प्रतिनिधित्व करेंगे इसकी जानकारी नगर पालिका निगम भिलाई के शरद दुबे ने उपलब्ध कराई है पूरे सांसद खेल महोत्सव के दौरान प्रत्येक खेल के खिलाड़ियों एवम टीमो में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने खेल को खेलते हुए अपनी खेल भावनाएं बनाए रखी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

By editor