ब्रेकिंग
19 Nov 2025, Wed

कुडो में छत्तीसगढ़ का दबदबा… सूरत में शानदार प्रदर्शन

ख़बर आपको दुर्ग, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं…
जहां प्रदेश के कुडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी धाक जमाते हुए इतिहास रच दिया है।

सूरत, गुजरात स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में
24 से 31 अक्टूबर तक आयोजित
सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं
17वीं अभिनेता अक्षय कुमार कुडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट,
16वीं कुडो नेशनल टूर्नामेंट,
और 6वीं फेडरेशन कप में
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 134 पदक जीतकर
प्रदेश और दुर्ग जिले का मान बढ़ा दिया है।

इन तीनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने
44 स्वर्ण,
35 रजत,
और 55 कांस्य पदक हासिल किए।

टूर्नामेंट में 111 सदस्यों की टीम शामिल हुई…
जिसमें 106 खिलाड़ी और 5 कोच/मैनेजर थे।
सबसे खास बात ये रही कि इनमें से 87 खिलाड़ी केवल दुर्ग जिले से थे,
जिन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।

राज्य कुडो संघ के अध्यक्ष राजा कौशल ने जानकारी देते हुए कहा कि—
साल 2022 में छत्तीसगढ़ ने 57 पदक,
2023 में 42 पदक,
2024 में 122 पदक,
और इस साल 2025 में रिकॉर्ड 134 पदक जीतकर
अब तक कुल 355 मेडल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल कर लिए हैं।
यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के कुडो खिलाड़ियों को देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल कर देती है।

राजा कौशल ने यह भी बताया कि
दुर्ग के दो खिलाड़ी— भूपत साहू और मनीष कुमार साहू
का चयन कस्टम डिपार्टमेंट, कोलकाता में
कुडो स्पोर्ट्स कोटा से हुआ है,
जो कि राज्य कुडो संघ के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर
कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की चेयरवूमन अनुराधा सिंह,
संरक्षक आशीष सुराना,
सुरेंद्र सिंह चंदेल,
और जिला कुडो संघ दुर्ग की सचिव लीलिमा सोनी ने
सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन न केवल प्रदेश में खेलों के बढ़ते स्तर को दर्शाता है…
बल्कि आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता की संभावनाओं को और मजबूत करता है।

By editor