प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन मुंबई के द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को निशुल्क प्रशिक्षण स्वच्छता और हाइजीन को लेकर दिया जाता है इसी कड़ी भिलाई के एक निजी होटल में 33 स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता और हाइजीन की ट्रेनिंग दी गई साथ ही हाइजीन को बनाए रखने के लिए जिन सामग्रियों की आवश्यकता होती है वह सामग्रियां भी संस्था द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई इस प्रशिक्षण का एकमात्र उद्देश्य यह है कि स्ट्रीट वेंडर्स भी अपने छोटे से ठेले पर बनने वाली खाद्य सामग्री में हाइजीन का पूरा ख्याल रख सके जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की बीमारी होने का खतरा ना रहे इसके लिए संस्था द्वारा दुर्ग भिलाई के नगर निगम के साथ मिलकर जनहित में यह कार्य किया जा रहा है प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन दुर्ग भिलाई के प्रमुख भोज राम साहू प्ले स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लगाई गई कार्यशाला का विवरण मीडिया से साझा किया है स्ट्रीट वेंडर्स अज्ञानता और जागरूकता के अभाव में अपने ठेलों में हाइजीन का ख्याल नहीं रख पाते हैं परंतु इस प्रशिक्षण के बाद अब स्ट्रीट वेंडर्स भी अपने ठेलों पर पूर्णता हाइजीन खाद्य सामग्री उपलब्ध करा पाएंगे।।
सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता–हाइजीन की ट्रेनिंग

