भिलाई के संतोषी पारा, वार्ड क्रमांक 33 में उस समय तनाव की स्थिति बन गई,
जब एक सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर
हिंदू और मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए।
दरअसल, वार्ड के बीचों-बीच स्थित
एक मंदिर और मस्जिद के बीच की खाली भूमि पर
नगर निगम और पार्षद के सहयोग से
सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
लेकिन यही निर्माण अब विवाद का कारण बन गया है।
हिंदू पक्ष का आरोप है कि
यह मंदिर लगभग 50 वर्ष पुराना है,
जबकि इसके बाद मस्जिद का निर्माण किया गया।
आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि
मस्जिद कमेटी द्वारा लगातार अतिक्रमण बढ़ाया जा रहा है,
जिससे क्षेत्र का संतुलन बिगड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
विरोध दर्ज कराने के बावजूद
निर्माण कार्य में एक पक्ष को लगातार फायदा पहुंचाया जा रहा है,
जिससे नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
विवाद की सूचना मिलते ही
बजरंग दल और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे
और जमकर नारेबाजी की गई।
हालात बिगड़ते देख
छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची
और दोनों पक्षों से बातचीत कर
स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने फिलहाल
दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है
और मामले की जांच की बात कही है।
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है
और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह मामला
छावनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

