नेत्रहीन बच्चों के बीच आयोजित हुआ फागुन महोत्सव

होली के रंगों और उल्लास से भरा फागुन महोत्सव इस वर्ष भिलाई में नेत्रहीन बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन रंगों की अनुभूति से परे संगीत, स्पर्श और भावनाओं के माध्यम से होली के उत्सव को जीने का अवसर प्रदान करने के लिए किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रशम दत्ता द्वारा किया गया जिसमें नेत्रहीन बच्चों को मुख्य अतिथि बनाया गया और पारंपरिक होली गीतों नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों में सभी ने भाग लिया। आयोजकों ने बच्चों के लिए गुलाल फूलों, संगीत और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों का इंतजाम किया, जिससे वे अपनी इंद्रियों के माध्यम से इस पर्व को महसूस कर सकें। इस आयोजन में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया और बच्चों के साथ मिलकर होली के रंगों का आनंद लिया। बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, उन्हें उपहार और मिठाइयाँ भी भेंट की गईं।
प्रशम ने कहा हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के बच्चे इस प्रकार के आयोजनों से जुड़ें और जीवन के उत्सवों का पूरा आनंद उठा सकें। यह आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा।
फागुन महोत्सव न केवल एक त्योहार का जश्न था, बल्कि समाज में समावेशिता और समानता की भावना को भी प्रोत्साहित करने का एक सुंदर प्रयास था।

By editor