सोमवार रात विद्युत नगर पुलगांव में निवासरत कमला देवांगन के घर में अचानक आग लग गई आग ने धीरे-धीरे अपना विकराल रूप धारण किया और फैलते चली गई आगजनी की इस घटना की सूचना लोगों द्वारा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन के नागेंद्र कुमार सिंह को दिया गया जिनके द्वारा तत्काल मौके पर दमकल वाहनों को भेजा गया। आगजनी की इस घटना में घर में खड़ी एक टाटा नेक्सोंन 5 गाड़ियों सहित चार ऐसी जलकर राख हो गए। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घर में रखे सात सिलेंडरों को किसी तरह से बाहर निकाला। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। आगजनी की घटना में कमला देवांगन को काफी नुकसान पहुंचा है। यदि सिलेंडर में आग लग जाती तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

