भिलाई लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस गुरुवार को विशाल वाहन रैली के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम समाज के सभी सदस्य रानी अवंती बाई लोधी चौक में एकत्र हुए। यहां रानी अवंती बाई की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर माला अर्पण किया गया। तत्पश्चात विशाल वाहन रैली निकाली गई रानी अवंती बाई लोधी चौक कोहका से निकली रैली आर्य नगर दुर्गा मंदिर फवारा चौक बजरंग पारा शिक्षक नगर चौक जूनवानी रोड सुंदर नगर कोहका सद्भावना चौक जय हिंद चौक रामनगर कांट्रैक्टर कॉलोनी जी रोड पावर हाउस से होते हुए टाउनशिप क्षेत्र में पहुंची वाहन रैली का समापन सुपेला थाना के पीछे राधिका नगर में स्थापित रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण के साथ हुआ। बलिदान दिवस को यादगार बनाने भिलाई लोधी क्षत्रिय समाज के सभी सदस्य उपस्थित हुए आयोजन को लेकर भिलाई लोधी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष उत्तम चंदेल ने जानकारी दी।।

