20 दिनों से नहीं मिला गैस सिलेंडर

भिलाई-3 से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां ग्राम करसा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे… 20 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया… जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने HP Gas के सिलेंडर के लिए पहले ही बुकिंग कर रखी थी… लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही… जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता गया।

इस समस्या का सबसे ज्यादा असर गांव की महिलाओं पर देखने को मिल रहा है… जिन्हें रोजमर्रा के खाना बनाने जैसे जरूरी कामों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में कई परिवारों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया… और गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई… जिससे आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची… और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया गया। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग करते रहे।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया… तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे… जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है… लेकिन अब देखना होगा कि ग्रामीणों की यह समस्या कब तक हल होती है।

By editor