हथखोज में केमिकल लीक से हड़कंप

भिलाई-3 के हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक केमिकल रिएक्शन के बाद तेज़ धुआं उठने लगा।

देखते ही देखते धुआं इतना घना हो गया कि पूरे इलाके में फैल गया… और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी… और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे… वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी बिना देरी के घटनास्थल पर पहुंच गई और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना Tethys Hydrocarbon प्राइवेट लिमिटेड के पास स्थित परिसर में हुई है… जहां किसी केमिकल रिएक्शन के चलते अचानक धुआं उठने लगा।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है… लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है… और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह केमिकल रिएक्शन किन कारणों से हुआ।

फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं… लेकिन इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By editor