स्वास्थ्य मंत्री ने किया सीएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विधानसभा सत्र समाप्त होने के उपरांत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्ग पहुंचे। सर्वप्रथम स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल दुर्ग में उपस्थित हुए यहां उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया साथ ही मरीज और उनके परिजनों से इलाज को लेकर बातचीत की अस्पताल में उपलब्ध मेडिकल संसाधनों को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर से चर्चा की। डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछा, नए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने डायलिसिस यूनिट की मांग की जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने 6 यूनिट बढ़ाने की बातें कहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में जो डॉक्टर की कमी है उसे भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री का कचांदूर स्थित सीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां भी उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत उपस्थित डॉक्टरों द्वारा किया गया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सीएम मेडिकल कॉलेज में आईपीडी और ओपीडी की कमी है उन्होंने कहा कि सीएम मेडिकल कॉलेज की क्षमता का पूर्ण उपयोग किया जाएगा बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को 100 बेड युक्त किया जाएगा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होनी चाहिए उसी की दिशा में कार्य किया जा रहा है स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By editor