सेल स्थापना दिवस पर आयोजित हुई भव्य दौड़ प्रतियोगिता

सेल स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा खेल भावना और युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया आलोक कुमार, जो सागर सेक्टर-2, भिलाई विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र हैं। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे प्रांजल यादव, भिलाई विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी। जबकि तृतीय स्थान अनुराग एक्का ने प्राप्त किया, जो सेक्टर-10 स्थित बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र हैं।

इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि DIC श्री चितरंजन महापात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए ED/HR श्री पवन कुमार, IR/CGM श्री जे.एन. ठाकुर, ED/वर्क्स श्री राकेश कुमार सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के समस्त विभागों के ED, CGM और GM स्तर के अधिकारी भी दौड़ में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अधिकारियों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। सेल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह दौड़ प्रतियोगिता न केवल खेल भावना का प्रतीक बनी, बल्कि संयंत्र और समाज के बीच आपसी सहभागिता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

By editor