सूने मकान में चोरी का बड़ा खुलासा

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सूने मकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है…
इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है… और उनके कब्जे से लाखों की संपत्ति बरामद की गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला ग्राम मोतीपुर का है…
जहां प्रार्थी 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच घरेलू कार्य से बाहर गया हुआ था…
और जब वह वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा और अंदर का ताला टूटा हुआ मिला…
साथ ही आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की…
और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से रात के समय सूने मकान को निशाना बनाया…
और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर उर्फ नानू यादव के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया…
जबकि चोरी किए गए जेवरातों को बेचने के लिए तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू को सौंपा गया था।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने चोरी की रकम का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिए किया…
और इसी पैसे से स्कूटी तक खरीद ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख 22 हजार 480 रुपए मूल्य की संपत्ति बरामद की है…
जिसमें लगभग 54 ग्राम सोना, 513 ग्राम चांदी, नगदी राशि, मोबाइल फोन,
चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ी चोरी का खुलासा हो सका है…
साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को सख्त संदेश भी गया है।

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है…
और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

By editor