श्री साईनाथ जन सेवा समिति के द्वारा जन सेवा करते हुए 8 वर्ष पूर्ण कर लिए गए हैं इस आठवी वर्ष भी अपने स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रारंभ किए गए सेवा सप्ताह का समापन 1 फरवरी को श्री साइ नाथ भवन सेक्टर 6 में विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देने वाले शहर और समाज के विशिष्ट वर्ग के लोगों का स्वागत सम्मान विधि अनुसार पुष्प कुछ देकर किया गया अतिथियों ने भी अपनी उद्बोधन में श्री साइन नाथ जन सेवा समिति के कार्यों को खूब सराहा और इसी तरह आम जनमानस की सेवा करते रहने के लिए उनका हौसला बढ़ाया आयोजन में जहां एक ओर विशाल रक्तदान शिविर में लगभग 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तो वही इस रक्तदान में कई रक्तदाता ने प्रथम बार रक्तदान देकर विशेष तौर पर युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया इसी के साथ इस रक्तदान शिविर में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट भी वितरण किया गया और अपील की गई किया हेलमेट जरूर पहनें और सड़क पर सुरक्षित आवागमन करें तत्पश्चात कार्यक्रम की दूसरी पाली में श्री साइ नाथ जन सेवा समिति के द्वारा वे समितियां जो लगातार जन सेवा के क्षेत्र में परचम लहरा रही है उन समितियां का भी मंच के माध्यम से मोमेंटो देकर सम्मान किया गया साथ ही वह व्यक्ति विशेष है जो निरंतर अपने कार्यों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं उन व्यक्ति विशेष का सम्मान भी मोमेंटो देकर समिति द्वारा किया गया इस आयोजन के माध्यम से सम्मानित होने वाले अन्य समितियां ने इस पहल की जमकर तारीफ की और कहा कि एक सामाजिक संस्था द्वारा दूसरे सामाजिक संस्था का सम्मान करने से सभी संस्थाओं में निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य करने मैं बल मिलता है वही इस आयोजन में सम्मानित हुए यादव परिवार नेवी श्री साइन नाथ जन सेवा समिति का आभार व्यक्त किया है श्री साइन नाथ जन सेवा समिति के अध्यक्ष जी माधवराव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई है श्री साइन नाथ जन सेवा समिति की पूरी टीम ने निरंतर जब तक सांस में सांस है तब तक निस्वार्थ भाव से एवं निशुल्क रूप से आम जनमानस की सेवा करने की प्रतिबद्धता भी जताई है जिसके लिए श्री साइन नाथ जन सेवा समिति को आम जनों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

