शिवनाथ नदी एनीकट में व्यक्ति की डूबने से मौत

दुर्ग ज़िले के नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम अरसनारा में शिवनाथ नदी एनीकट में एक व्यक्ति डूब गया।
सूचना मिलते ही जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।

एसडीआरएफ के जवानों ने डीप डाइविंग कर खोजबीन शुरू की।
इसके बाद दो अलग-अलग टीम बनाकर अरसनारा से लेकर बेमेतरा ज़िले के परपोडा तक करीब 43 किलोमीटर का वृहद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

लंबे प्रयास के बाद टीम ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
डूबने वाले व्यक्ति की पहचान अनिल बंसल, उम्र 48 वर्ष, निवासी कादंबरी नगर, धमधा रोड दुर्ग के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से खोज अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

By editor