बाल गंगाधर तिलक उद्यान स्मृति नगर में बाल गंगाधर तिलक गणेश उत्सव समिति के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ गणेश उत्सव पुरी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है इस आयोजन की नौवे दिन क्षेत्र की महिलाओं द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा के साथ की गई और भगवान गणेश को फल फूल मिठाईयां सहित उनकी मनपसंद मोदक का भोग भी लगाया गया महिलाओं ने सच्ची निष्ठा और भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती भी उतर एवं अपने और अपने परिवार सहित क्षेत्रवासियो के लिए सुख समृद्धि एवं शांति की कामना भी की गणेश उत्सव की 9वें दिन स्मृति नगर क्षेत्र वासियों के मनोरंजन के लिए वॉइस आफ छत्तीसगढ़ कराओके और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया इस आर्केस्ट्रा में लगभग 22 कलाकारों ने अपने गायकी के हुनर का प्रदर्शन किया और गोल्डन एरा की सुमधुर कर्णप्रिय गीतों की स्वरमाला को पिरोते हुए मनमोहन प्रस्तुतया दी साथ ही बाल गंगाधर तिलक गणेश उत्सव समिति की महिला सदस्या सुरेखा संजय का जन्मदिवस मंच पर पूरे हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया इस मौके पर संगीत के माध्यम से भी जन्मदिवस की बधाइयां दी गई। वॉइस ऑफ़ छत्तीसगढ़ के एडमिन एंकर अनिल बल्लेवार ने आयोजन की जानकारी दी एवं वॉइस आफ छत्तीसगढ़ की कलाकारों के बारे में बताते हुए कहा की लगभग उनकी टीम में 1000 गायक गायिकाएं सम्मिलित हैं शासन प्रशासन के निर्देशानुसार बाल गंगाधर तिलक उद्यान में बाल गंगाधर तिलक गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन 6 अगस्त को किया जाएगा एवं इसके पहले 5 अगस्त को हवन पूजन में पूर्ण आहुति देते हुए महाभोग भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।।

