बीते दिनों कैंप वन सुंदर नगर के मसीही परिवारों ने निगम भिलाई के उपायुक्त को ज्ञापन सोपा था कि निगम भिलाई उनके द्वारा सुंदर नगर में बनाए जा रहे गिरजाघर को अवैध बता रही है और कार्य नहीं करने दे रही है जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका निगम भिलाई जॉन 3 के आयुक्त और उनकी टीम ने मौके का मुआयना किया और मौके पर जिस भूमि पर गिरजाघर का निर्माण हो रहा है उसके दस्तावेज मांगे साथ ही गिरजाघर निर्माण की अनुमति भी दिखाने को बोला परंतु यह दोनों ही दस्तावेज निरीक्षण करने गई हुई टीम के सामने मसीही समाज प्रस्तुत करने में असमर्थ साबित हुआ जिसे देखते हुए निगम भिलाई जॉन 3 की टीम ने अवैध रूप से निर्माण किया जा रहे गिरजाघर का निर्माण कार्य रुकवा दिया है और मसीही समाज को कहां है कि पहले भूमि के दस्तावेज प्रस्तुत किया जाए उसके बाद ही गिरजाघर के निर्माण की अनुमति प्राप्त करने का प्रयास करें गौरतलब है कि जिस भूमि पर मसीही समाज गिरजाघर का निर्माण करवा रहा है वह मसीही समाज के ही एक महिला का बताया जा रहा था परंतु अब दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में निर्माण कार्य बाधित किया गया है।

