भिलाई में तालाबों की सफाई तेज, सौंदर्यीकरण पर फोकस

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न तालाबों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य तेज कर दिया गया है। इसके लिए निगम द्वारा विशेष सफाई गैंग तैनात कर अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन का उद्देश्य तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। यह पहली बार देखने को मिला है कि गर्मी के प्रथम चरण में ही तालाबों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है सफाई के दौरान तालाबों में जमा कचरा, गंदगी एवं जलकुंभी को हटाने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सफाई कार्य नियमित रूप से जारी रखा जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के सभी प्रमुख जलस्रोतों की साफ सफाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। सफाई के साथ-साथ तालाबों में पेंटिंग एवं चित्रकारी का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य में जोन 4 अंतर्गत में सूर्यकुंड तालाब और अन्य तालाबों में सफाई कर चित्रकारी किया जा रहा है ।। is khabar ko thoda long or acha sa script banakar do sirf VO raheg

By editor