भिलाई निगम ने जारी की मूर्ति विसर्जन गाइडलाइन

भिलाईनगर से इस वक्त अहम खबर सामने आ रही है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मूर्तियों के विसर्जन से जल स्त्रोतों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए गाइडलाइन जारी की गई है।

इसी कड़ी में नगर निगम भिलाई ने शहर के विभिन्न तालाबों और शिवनाथ नदी में मूर्ति विसर्जन की विशेष व्यवस्था की है।
निगम की ओर से कुछ तालाबों में अलग से विसर्जन कुण्ड बनाए गए हैं, ताकि तालाब का पानी प्रदूषित न हो और उसमें रहने वाले जीव-जंतु प्रभावित न हों।

भिलाई में चिन्हांकित तालाबों में आलाबंद तालाब खम्हरिया, स्मृति नगर तालाब, आमा तालाब, लिम्हा तालाब, भेलवा तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब, नकटा तालाब, श्याम नगर कैंप-2 तालाब और जयंती स्टेडियम तालाब शामिल हैं।
इन तालाबों में ही विसर्जन की अनुमति होगी।

इसके अलावा श्रद्धालु शिवनाथ नदी, दुर्ग में भी मूर्ति विसर्जन कर सकेंगे।
अन्य तालाबों में विसर्जन करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नगर निगम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही मूर्ति विसर्जन करें।

By editor