बेन्थों उड़िया समाज का 32वां वार्षिक सम्मेलन पूरे हर्षोल्लाह के साथ संपन्न हुआ इस विशेष मौके पर समाज की आराध्य मां सिंधु पटराणी की हुई विधि विधान से पूजा अर्चना की गई एवं महायज्ञ में सामाजिक लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ पूर्ण आहुतियां अर्पित की हर साल की तरह इस 32 में वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर सना ब्लड बैंक के सहयोग से एक बार पुनः विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया इस आयोजन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और रक्तदान के मकसद को बताते हुए कहा की एक रक्तदान एक व्यक्ति का जीवन बचा सकता है इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए और यह रक्तदान करके काफी प्रसन्नता होती है वही समाज के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस सामाजिक आयोजन की जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है और इसी तरह से समाज के हर व्यक्ति द्वारा सर्व समाज के हित को देखते हुए कार्य करते रहने की बातें कही गई है जिन सामाजिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया उन्हें हेलमेट एवं महिलाओं को हैंडबैग उपहार स्वरूप देकर उनका सम्मान किया गया एवं सभी का हौसला बढ़ाया गया।।

